सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
ई-पेपर
बड़ी खबरें

ये तो हमारा सनातनी कल्चर है : भारतीय लड़की ने बताया अमेरिकियों में डिनर का सही टाइम, हैरान लोग बोले

S

support@webmitr.in

Sep 30, 2026 02:14 pm 3 views
भारतीय लड़की ने बताया अमेरिकियों में डिनर का सही टाइम, हैरान लोग बोले

Viral video: विदेश जाकर बसने पर जो चीजें हमें हैरान करती हैं, उनमें वहां का खान-पान और रहन-सहन सबसे ऊपर होता है. कुछ ऐसा ही झटका अमेरिका में रह रही भारतीय कंटेंट क्रिएटर सारिका यादव को भी लगा. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अमेरिकियों के 'जल्दी सोने और जल्दी जागने' के अंदाज पर बात की है. @sarika_in_america नाम के हैंडल पर इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

अमेरिकियों की दिनचर्या सनातनियों जैसी!

सारिका ने इंस्टाग्राम पर बताया कि जब उन्होंने अपने अमेरिकी दोस्तों को बताया कि वह रात 8, 9 या कभी-कभी 10 बजे तक डिनर करती हैं और रात 12 बजे सोती हैं, तो उनके दोस्तों की आंखें फटी की फटी रह गईं. लेकिन असली झटका तो सारिका को तब लगा जब दोस्तों ने अपना डेली रुटीन बताया. वहां लोग शाम 6 से 6:30 बजे तक रात का खाना खा लेते हैं और 8:30 बजे तक चादर तानकर सो जाते हैं. सुबह उठने का वक्त? वही भोर का समय सुबह 4 से 5 बजे के बीच.

शेयर करें